
उत्तराखंड की वादियों में नया साल मनाने की योजना बना रहे लोगों के लिए नैनीताल प्रशासन की ट्रैफिक योजना को देख कर सफर पूरा करें, दरअसल नए साल पर सैलानियों को जाम के झाम से छुटकारा मिले और उन्हें रात कहीं जाम में न ही गुजारनी पड़ें, इसके लिए बकायदा रूट प्लान तैयार किया गया है।
अब्दुल सलीम खान
टीम डिजिटल (theuptopvoice) । नए साल पर अगर पड़ोसी प्रदेश की वादियों में जा रहे हैं, तो रूट में हुए बदलाव को भी जान लें. आप नैनीताल जा रहे हैं तो खबर आपके काम की हैं. नैनीताल जाने वाले वाहनों के लिए 30 दिसंबर की मध्यरात्रि से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जायेगा। इमरजेंसी/ अति आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को छूट हैं।
उधम सिंह नगर पुलिस ने जानकारी साझा की है कि, नववर्ष के अवसर पर बाहरी राज्यों से जनपद नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों के कारण जनपद में वाहनों का दबाव अत्यधिक रहेगा। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाये जाने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से तथा आम जनमानस की सुविधा को देखते हुए जनपद के विभिन्न स्थानों में डायवर्जन किया गया हैं। यह डायवर्जन 30 दिसंबर की मध्यरात्रि से लागू होगा।
अति आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों पर छूट हैं। दिल्ली / हरियाणा से आने वाले वाहनों को टांडा तिराहा हल्द्वानी मोड़ से डायवर्ट कर नगला बाईपास तिराहा पंतनगर से लालकुआं होते हुए नैनीताल को भेजा जायेगा।
उत्तर प्रदेश की सीमा के लोगों का ये है प्लान

खटीमा या पीलीभीत की ओर से आने वाले वाहनों को महाराणा प्रताप चौक सितारगंज से चोरगलिया होते हुए नैनीताल की ओर भेजा जायेगा। हरिद्वार / बिजनौर / मुरादाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को बाजपुर-बरहैनी- कालाढूंगी होते हुए नैनीताल भेजा जायेगा। 31 दिसंबर 2022 को माल वाहक वाहनों (ट्रक / डम्पर आदि) का जनपद के विभिन्न शहरों / कस्बों में प्रवेश निषेध रहेगा।





