नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, इस दिनांक तक कर सकेंगे अप्लाई,

डिजीटल टीम (Theuptopvoice) । नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं इस बार परीक्षा के लिए प्रस्तावित तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की गई है और ऑनलाइन होने वाले इस आवेदन में 31 जनवरी 2023 तक परीक्षार्थी अपना आवेदन कर सकेंगे।

cbseitms.rcil.gov.in  इस लिंक से कर सकेंगे आवेदन

जवाहर नवोदय विद्यालय में हर साल लगभग 50,000 छात्रों को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन (NVS Admission 2023) दिया जाता है। इस साल जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के द्वारा कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा के लिए (जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST 2023) ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं ।

सभी उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की एडमिशन वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in से फॉर्म भर सकते हैं जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के द्वारा वर्तमान में देशभर में 649 विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं जेएनवीएसटी कक्षा 6 ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म कैसे भरें (Navodaya Class 6th ka Form Kaise Bhare) इस बारे में यहां आप जानेंगे।

Leave a Comment