गरीबों को कंबल बांट कर जरूरतमंदों की कर रहे मदद, यूएस सेवा संस्थान और पड़रिया तुला के समाजसेवी विजय सिंह ने बांटे कंबल,

लखीमपुर/पड़रिया तुला (Theuptopvoice)। लगातार पड़ रही ठंड से गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए तमाम संगठन और समाजसेवी आगे आ रहे हैं। समाजसेवी संस्था यूएस सेवा संस्थान ने पड़रिया तुला में असहाय लोगों की मदद को कंबल बांटे हैं। वहीं एक दिन पूर्व प्रधान विजय सिंह ने भी कम्बल बांटे।

पड़रिया तुला में हुए कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा सेवा संस्थान के अध्यक्ष अचल मिश्रा पाले ने कहा कि ऐसे ठंड के मौसम में गरीब असहाय लोगों की मदद करने से बड़ा कोई परोपकार का कार्य नहीं है। इस मौके पर समाजसेवी हाजी अब्दुल मजीद खान, अमन खान, पूर्व प्रधान विजय सिंह, राहुल नयन मिश्रा ने भी कंबल वितरण में हिस्सा लिया।
विजय सिंह पूर्व प्रधान ने भी बंटवाए कंबल

पड़रिया तुला के पूर्व प्रधान विजय सिंह ने गरीब व असहाय लोगों में कम्बल व शाल का वितरण किया ।कस्बे के करीब दो दर्जन से अधिक भीषण ठंड से ठिठुर रहे बुजुर्ग महिला पुरुषों को शाल कम्बल ओढ़ाकर उनके बीच मिष्ठान भी वितरित किया। कम्बल और शाल वितरण के दौरान सुमन वर्मा,राजा सिंह,राजेश गुप्ता,राम निवास कोटेदार,पवन भरद्वाज,विनोद राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





