उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा स्पीकर और बिहार के पूर्व राज्यपाल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया. वो 89 साल के थे।

TheUPTopVoice Digital team। यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. जानकारी के मुताबिक उन्होंने 8 जनवरी सुबह करीब 5 बजे अंतिम सांस ली. आज शाम 4:00 बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुःख: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने ट्वीट किया- ‘वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुःखद है, प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति!’ केशरी नाथ त्रिपाठी इलाहाबाद हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और संविधान विशेषज्ञ थे. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट किया- ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल, उ0प्र0 के गौरव, हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक आदरणीय पं0 केशरी नाथ त्रिपाठी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ.’ यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय #केशरी_नाथ_त्रिपाठी जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है, ईश्वर गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व शुभ चिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.





