लखीमपुर खीरी जिले में 5 चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का करोड़ों रुपए के लगभग बकाया है.जिनमें बजाज की 3 चीनी मिलों पर 500 करोड़ से अधिक का गन्ना भुगतान का बकाया है. ऐसे में जिले में गन्ना किसान आंदोलन एक बार फिर से तेज हो रहा है गोला में राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) संयुक्त रूप से गोला में 2 जनवरी 2023 से लगातार विरोध प्रदर्शन पर है, रविवार को किसानों ने गले में फंदा डालकर सरकार से बकाया भुगतान कराए जाने की मांग की.

लखीमपुर खीरी / गोला (theuptopvoice)। la लखीमपुर खीरी जिले में बजाज चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर चल रहे आंदोलन में किसानों ने अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। गन्ना विकास समिति गोला गोकरण नाथ में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा दो जनवरी से बकाया गन्ना भुगतान और गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कर्ज के दलदल में हैं किसान : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने कहा बजाज चीनी मिल के द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न करने के कारण किसान कर्ज के दलदल में दबकर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं, घरों में पैसो के अभाव के कारण घरेलू हिंसा होने की संभावना बनी रहती है आज किसानों के पास कोई रास्ता नहीं है कर्जे का फंदा किसानों के गले में पड़ा हुआ है.
घोषित हो 450 रुपए प्रति कुंतल का रेट : उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है जिसके कारण किसान असमंजस में हैं, महंगाई के दौर में गन्ना किसान ₹450 प्रति कुंटल अपना गन्ने का रेट मांग रहे हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का आंदोलन जब तक पुराना बकाया भुगतान किसानों के खातों में नहीं आ जाता और नए भुगतान लिखित वार्ता नहीं हो जाती निरंतर आंदोलन जारी रहेगा ।
सरकार की सद्बुद्धि के लिए होगा रामचरित मानस का पाठ : मंगलवार को गन्ना विकास समिति आंदोलन स्थल पर भगवान रामचरितमानस का पूरा पाठ करके प्रार्थना की जाएगी, सरकार अगर रामराज्य की कल्पना करती है, तो मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए । इस मौके पर बालगोविंद वर्मा, केदारनाथ, धर्मेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य खूबचंद गौतम, दुलीचंद वर्मा,गंगा प्रसाद शुक्ला, अनिल कुमार अवस्थी, शंकरलाल, सुरेश वर्मा, श्यामसुंदर, रामनरेश, अमनदीप सिंह संधू, बलकार सिंह, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों,शिव शंकर लाल दलबीर सिंह,गुरचरण सिंह, जागेश्वर वर्मा,हफीज अहमद खान,जसकरण लाल,प्रदीप कुमार अर्कवंशी सहित बहुत से किसान उपस्थित रहे.





