भीरा: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, मामा के खेत से गन्ना लेकर मिल जा रहा था युवक,

लखीमपुर खीरी जिले के भीरा के पास एक युवक अपने मामा के खेत का गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहा था, तभी उसका ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जब तक मदद के लिए लोग आते, उसकी मौत हो चुकी थी.

अक्षय कुमार, मृतक (फाइल फोटो)

लखीमपुर / भीरा (TheUpTopVoice). खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की जान चली गई। युवक अपने मामा का गन्ना ट्राली से लेकर गुलरिया चीनी मिल जा रहा था। तभी भीरा लखीमपुर हाईवे पर ट्राली ट्रैक्टर प्लेट गया, जिसमे ट्रेक्टर की नीचे दब जाने से चालक की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने को भेजा है।

भीरा थाना इलाके के कनौजिया का पुत्र अक्षय कुमार (26) सोमवार को अपने मामा के गांव जटपुरा बांकेगंज गया था। वहां से गन्ना लेकर मिल जा रहा था. इस बीच जैसे वो भीरा हाईवे पर कुछ दूर चला, तभी उसके ट्रैक्टर में कोई खराबी आ गई. अचानक ट्रैक्टर किनारे जाकर खाई में पलट हुआ। हादसे में अक्षय ट्रैक्टर के नीचे दब गया. ट्रैक्टर के साथ बाइक से पीछे चल रहे उनके मामा ने पुलिस से को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी कोशिश के बाद ट्रैक्टर को सीधा कराया, लेकिन तब तक चालक की मौत हो गई।

दो मासूम बच्चे के सिर से उठ गया साया,

अक्षय की शादी गुजारा गांव से (फूलबेहड़) से हुई थी। अक्षय के दो बच्चे हैं। उनके सिर से पिता का साया उठ गया, पत्नी की मांग का सिंदूर चला गया, पूरा परिवार रो रोकर बेहाल है।

Leave a Comment