ऑल इंडिया पैयामे इंसानियत की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज ने लिया हिस्सा,

लखीमपुर खीरी (TheUpTopVoice)- ऑल इंडिया पैयामे इंसानियत लखनऊ की तरफ से जिला जेल लखीमपुर खीरी में कैदियों को कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे ने हिस्सा लिया।

जिला खीरी कारागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में ऑल इंडिया पैयामे इंसानियत खीरी संयोजक डॉ. अब्दुल नसीम खान और लखनऊ संयोजक सफीक चौधरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए अपर जिला जज डी के सिंह ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने ऑल इंडिया पैयामे इंसानियत की चलाई जा रही मुहिम की प्रसंशा करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में इन कैदियों को 100 कंबल वितरण कर परोपकार का कार्य किया है, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं से चलाई जा रही मुहिम को समर्थन करता है। जेलर पंकज कुमार सिंह ने परोपकार के कार्यों के लिए सामाजिक संस्था का आभार जताया। दरअसल संस्था यूपी की तमाम जेलों में विभिन्न सामाजिक कार्य कर रही है, वहीं सरकार के साथ में तमाम सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभा रही है।

संस्था की तरफ से ठंड के मौसम में उन कैदियों को कंबल वितरण किया गया, जिनमें से ज्यादातर लोगों से कोई मिलने नही आ पा रहा था।
जिला कारागार खीरी में आयोजित हुए कार्यक्रम में संस्था के संयोजक सफीक चौधरी, मौलाना रईस अहमद नदवी, प्रमुख व्यापारी और समाजसेवी उस्मान खान, हकीम मुशीर अहमद खान (सहुआपुर – सीतापुर), डाक्टर अब्दुल नसीम, गैलेक्सी एकेडमी प्रबंधक अब्दुल सलीम, पत्रकार शारिक खान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य एडवोकेट सईद खान ने किया। संस्था की तरफ से जेल प्रशासन को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।






