
पत्रकारों से वार्ता करते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश कुमार शाहा ने कहा कि महिला शिकायतों पर त्वरित सुनवाई और अपराधों पर नियंत्रण प्राथमिकता में रहेगा। साथ ही ट्रैफिक नियमों के पालन के साथ बाइक सवार लोगों के लिए हेलमेट बहुत जरूरी है वही उनका कार्यालय 24 घंटा के लिए आम जनता के लिए काम करेगा .

लखीमपुर खीरी (Theuptopvoice). नवागत एसपी 2013 बैच के आईपीएस गणेश प्रसाद साहा ने आज प्रेसवार्ता की। इससे पहले वह ढाई साल डीसीपी नोएडा रहे है। बांदा, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, आजमगढ़ आदि जिलों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। साथ की पत्रकारों से कहा कि जनता के लिए उनका कार्यालय 24 घण्टे संवाद के लिए उपलब्ध रहेगा। साथ ही आमजन से विभाग के लिए फीडबैक की समुचित व्यवस्था होगी। महिलाओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण होगा। पुलिस कार्यालय में हेल्प डेस्क बनेगी। पुलिस फील्ड में कम दिख रही है । इसे सुधारा जाएगा। बॉर्डर संवेदनशील है, विशेष ध्यान होगा। अवैध, अनैतिक गतिविधियां रोकी जाएंगी। बाइक/ स्कूटर है तो हेलमेट जरूरी है। इसमें रियायत नही होगी। ट्रैफिक नियमों का सभी को पालन करना है। तस्करी रोकी जाएगी। एकल मार्ग एकल मार्ग ही रहेगा । पीआरवी के समय पर विशेष ध्यान देकर प्रदेश में नंबर एक किया जाएगा। पुलिस स्टाफ के कल्याण कारी कार्यों व शिकायतों के निस्तारण के लिए अलग हेल्प डेस्क बनेगी। ,पीआरवी के रेस्पोनंस टाइम में सुधार किया जाएगा,व्यापारियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाएगा,बैंक अधिकारियों से संवाद कर सुरक्षा संबंधित पूछताछ की जाएगी।





