यहां एक वोट से भाजपा की झोली में आया मेयर का पद, आप उम्मीदवार को मिली हार

बीजेपी की नगर निगम चंडीगढ़ टीम और मेयर अनूप गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत दर्ज कर ली है. महज एक वोट के अंतर से चुनाव जीतकर बीजेपी के अनूप गुप्ता चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं. इस चुनाव में बीजेपी के 14 और आम आदमी पार्टी के 14 पार्षदों ने वोट किया था, लेकिन अंत में चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के एक वोट ने बीजेपी को जीत दिला दी.

टीम डिजिटल (Theuptopvoice)। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है, यहां पर महज एक वोट से भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद हासिल कर लिया है। पहले से दोनो पार्टी प्रत्याशियों के 14 – 14 वोट माने जा रहे थे , लेकिन सांसद किरण खेर के वोट ने मेयर में आम आदमी पार्टी के साथ खेल कर दिया .सांसद किरण खेर ने जय श्रीराम नारे के साथ वोट डाला, उसके बाद आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने सतश्रीअकाल नारे के साथ वोट डाले। 29 वोटों में 15 वोट बीजेपी के और 14 वोट आम आदमी पार्टी के खाते में रहे। 15 वोट पाकर भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद के उम्मीदवार अनूप कुमार गुप्ता जीत हासिल की।

Leave a Comment