लखीमपुर खीरी: पलिया में किसानों का क्रमिक अनशन जारी,नारेबाजी कर दिखाई एकता,

बजाज चीनी मिल के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन एक बार फिर से शुरू हो गया। 15 जनवरी को किसान नेता वीएम सिंह के समक्ष बजाज चीनी मिल के अधिकारियों ने 5 लाख रुपये प्रतिदिन किसानों के खाते में भुगतान करने का वादा किया था, 3 दिन तक किसानों ने इंतजार किया लेकिन कोई भुगतान न होने से बुधवार से स्थानीय किसान नेताओं ने फिर से धरना शुरू कर दिया।

लखीमपुर खीरी/पलिया।(theuptopvoice) बजाज चीनी मिल पर गन्ना बकाया भुगतान को लेकर पलिया में एक बार फिर से स्थानीय किसान नेताओं ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है ।

15 जनवरी को आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे किसान नेता वीएम सिंह के समक्ष बजाज चीनी मिल के अधिकारियों ने प्रतिदिन पांच लाख रुपये का पुराना भुगतान किसानों के खाते में प्रेषित करने का वादा किया था। किसान नेता भी इस बात पर राजी हुए थे। ऐसे में 15 जनवरी को धरना स्थगित कराते हुए अगले किसी निर्णय का अधिकार किसान नेताओं के ऊपर छोड़ दिया गया था, कि यदि प्रतिदिन भुगतान नहीं होता है तो वह अगले किसी भी निर्णय को लेने के लिए स्वतंत्र हैं। 2 दिन से बजाज चीनी मिल ने किसानों के खाते में कोई भी भुगतान नहीं भेजा, तो ऐसे में किसान नेता बुधवार से एक बार फिर से बजाज चीनी मिल पलिया के गेट पर क्रमिक अनशन पर बैठ गए। गुरुवार को दूसरे दिन किसान नेताओं ने किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अनशन जारी रखा। क्रमिक अनशन में किसानों की मुख्य मांग कि बकाया भुगतान के अलावा नए सत्र का भुगतान 14 दिन में किया जाए साथ ही अभी तक गन्ने का रेट घोषित नहीं हुआ है, 450 पर प्रति कुंटल गन्ने का रेट घोषित किया जाए । इन मांगों को लेकर लगातार पंद्रह दिन तक किसान धरना पर बैठे रहे थे, लेकिन 2 दिन धरना स्थगित होने के बाद से बुधवार से एक बार फिर से किसान धरने पर बैठ गए हैं।

Leave a Comment