लखीमपुर खीरी: भीरा पुलिस पर अराजक भीड़ ने की पत्थरबाजी, बस और बाइक दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थी पुलिस, मुकदमा दर्ज

खड़ी बस में ट्रिपल राइडिंग कर रहे चालक ने बाइक ठोंकी, फिर बस स्टाफ के साथ की मारपीट, बचाने पहुंची पुलिस पर भी पत्थरबाजी करने लगी महिलाएं।

थाने पर खड़ी बस,

लखीमपुर खीरी (Theuptopvoice)। लखीमपुर भीरा रोड पर सवारी उतार रही बस में सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिलाओं समेत चालक को हल्की फुल्की चोटें आई थीं। लेकिन दुर्घटना की सूचना पर जब मोहल्ले के लोग पहुंचे तो वो लोग बस स्टाफ के साथ मारपीट करते हुए सवारियों से भी अभद्रता करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बस को कब्जे में लेकर थाने जाने लगे, तो भीड़ पुलिस से भिड़ गई। ऐसे में पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 35 से 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

दरअसल बस नंबर यू0पी0 32 टी 8487 गुरुवार 19.01.2023 को लखीमपुर से सवारी लेकर पलिया कला जा रही थी। भीरा के मैलानी तिराहा पर बस सवारी उतार रही थी, तभी अचानक एक मोटरसाइकिल चालक जिस पर दो महिलाएं बैठी थी। बस में सामने से वायी तरफ टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीनों घायल हो गए। तभी उन्ही के कुनबे के 40 से 50 व्यक्तियों एवं महिलाओं ने बस को घेर लिया तथा कंडक्टर के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने लगे।

इस बीच थाना भीरा पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची, तो भीड़ पुलिस पर भी हमलावर हो गई। भीरा पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया, इस दौरान भीरा पुलिस बस को कब्जे में लेकर थाने पर ले जा रही थी। तभी कुछ महिलायो ने बस को रोकने का प्रयास किया व पत्थर चलाने लगे जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई है तथा कुछ पत्थर पुलिस बल के भी लग गए। इस के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बस थाने पर लेकर आई। पुलिस ने बस ड्राइवर नासिर अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी ग्राम संपूर्णानगर थाना संपूर्णानगर जनपद खीरी और कंडक्टर खलील खां पुत्र इकरार खान निवासी अंगदपुर थाना मैलानी जनपद खीरी की तरफ से मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Comment