लखीमपुर खीरी : शिकायत निपटाने गए दरोगा और सिपाहियों पर हमला, दरोगा का मोबाइल छीना, पिस्टल भी गायब

गोला कोतवाली इलाके में एक प्रार्थना पत्र पर गन्ना कटने से रोकने गई गोला कोतवाली की पुलिस टीम की आरोपियों से झड़प हो गई, पहले सिपाही बैरंग लौटे, बाद में मौके पर हल्का मूड़ा पुलिस चौकी के दारोगा के पहुंचने पर दबंग पुलिस से भिड़ गए, आरोप है कि पुलिस के साथ हाथापाई कर दी। इस बीच दरोगा का मोबाइल छीन लिया और सरकारी पिस्टल भी गायब हो गई।

पुलिस के साथ हाथापाई करते आरोपी

लखीमपुर खीरी (Theuptopvoice)। गोला कोतवाली इलाके में एक शिकायती प्रार्थनापत्र पर फसल कटने से रोकने पहुंची मुड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज और उनके साथ गए सिपाहियों के साथ मारपीट हो गई. आरोपी इतने दबंग हैं कि उन पर पुलिस के साथ मारपीट करने और मोबाइल छीनने का आरोप है। यही नही इस मारपीट के दौरान दरोगा का पिस्टल भी गायब हो गया। सूचना के बाद मौके पर गोला कोतवाली समेत तमाम पुलिस अमला पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने गांव में पुलिस परेड निकाल कर आरोपियों के घर दबिश दी, आरोपी फरार हैं, पिस्टल , मोबाइल भी गायब है।

शिकायत करने वाले परिवार के लोग

क्या है वजह, क्यों इस गन्ने पर चल रहा विवाद !

दरअसल छैरासी निवासी बिंद्रा की पहली पत्नी से एक पुत्री रिंकी देवी हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद बिंद्रा ने दूसरा विवाह सुनीता से किया था। बिंद्रा की 6 माह पहले बीमारी से मौत हो चुकी है. बताते हैं कि मौत से पहले बिंद्रा ने अपनी दो एकड़ जमीन में आधी सुनीता और आधी पुत्री रिंकी के नाम वसीयत कर दी है। रिंकी के मुताबिक उनके पिता की एक बाइक उसकी सौतेली माता ने बेच ली। जिस पर दोनो पक्ष ने पुलिस और समाज के सामने फैसला कर लिया कि बाइक सुनीता ले लेंगी और सुनीता के हिस्से का गन्ना रिंकी काट लेंगी।

गुरुवार को रिंकी ने दिया था प्रार्थना पत्र

रिंकी ने मुड़ा पुलिस चौकी के दरोगा अरुण सिंह को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी, कि उसकी सौतेली माता उसके हिस्से का गन्ना कटाने की तैयारी कर रहीं हैं, इस बात पर पुलिस ने सुनीता को चौकी पर बुलाया तो वो नही आई। इधर शुक्रवार को सुनीता के पक्ष के संजय , वेदप्रकाश , अरविन्द, कौशल पुत्रगण शंकरलाल निवासी गण महेशपुर थाना गोला खीरी व कुछ अन्य लोगो के साथ फसल की कटाई शुरू कर दी। साथ ही ग्राम प्रधान छैरासी राजवीर सिंह ने भी इस मामले में मोबाइल फोन द्वारा गन्ना जबरदस्ती  गलत तरीके से सुनीता द्वारा कटवाने की सूचना चौकी प्रभारी को दी। इसी सूचना पर पुलिस गांव में में पहुंची थी।

पहले राजस्व अफसरों को भी खदेड़ चुके दबंग आरोपी

शुक्रवार को जब छैरासी गांव में दो सिपाही खेत पर पहुंचे तो सुनीता ने गन्ना की फसल कटने से रोकने से मना किया, साथ ही उसके साथ के आरोपी दोनो सिपाहियों पर हावी हो गए। सिपाहियों ने मामले की सूचना चौकी के दरोगा अरुण सिंह को दी। सूचना पर जब दरोगा अरूण कुमार सिंह सिपाही ओम सिंह , सन्दीप कुमार और अंकित कुमार के साथ विवादित गन्ने के खेत पर पहुँचे। जहां पर संजय , वेदप्रकाश , अरविन्द, कौशल पुत्रगण शंकरलाल द्वारा कुछ अन्य लोग चौकी प्रभारी से बहस करते हुए भिड गये व मारपीट करते हुए उनका मोबाइल फोन छीन लिया। और इसी दौरान सरकारी पिस्टल भी गायब हो गई। गांव के लोग आरोपियों के खिलाफ बोलने से भी संकोच करते हैं। बताते हैं कि कुछ समय पहले एक मामले में पहुंची राजस्व टीम और अधिकारी को दौड़ा लिया था, यहां तक चर्चा है कि मारपीट भी हुई थी।

Leave a Comment