शाहरुख के लखनउवा फैंस का पठानी क्रेज, पठान रिलीज पर स्पेशल टीशर्ट में केक काटकर देखा फर्स्ट डे – फर्स्ट शो

ये टीम शाहरुख है, अदब के शहर लखनऊ से हैं सब के सब। शोएब खान इन्ही दीवानों में से एक हैं। शाहरुख खान की हर पसंद इनकी पसंद है, बुधवार को जब शाहरुख की पठान फिल्म रिलीज हुई, तो इनका ये अंदाज सबको लुभा गया। 

टीम शाहरुख खान ने ऐसे किया वेलकम

टीम डिजिटल लखनऊ। काफी विरोध और समर्थन के सुरों के बीच बुधवार को पठान मूवी रिलीज हो गई। फिल्मी विश्लेषणों ने इस फिल्म को डूबते बॉलीवुड की आखिरी उम्मीद तक घोषित कर दिया था। एक दिन पहले देश में जैसे ही एडवांस टिकट बिक्री के रिकॉर्ड जुटना शुरू हुआ, ये तय हो गया कि साल 2023 की पहली ब्लॉक बूस्टर हिट मूवी का रिकॉर्ड पठान के नाम हो रहा है। पठान की रिलीज पर उनके फैंस ने भी जबरदस्त क्रेज दिखा। लखनऊ में शाहरुख के फैंस क्लब ने जबरदस्त तैयारी से मूवी का वेलकम किया।

शाहरुख फैंस शोएब का अलग अंदाज

शाहरुख के लखनऊ में तमाम फैंस हैं, शोएब भी उनमें से एक हैं। जब पठान का विरोध शुरू हुआ, उधर शाहरुख के फैंस मूवी के फर्स्ट डे का शो देखने के लिए अलग तैयारी करने लगे। बकायदा टीम शाहरुख ने स्पेशल ‘ पठान ‘ लिखी टीशर्ट बनवाई , और बुधवार को रिलीज के मौके पर स्पेशल केक काटकर शाहरुख की नई फिल्म पठान का फर्स्ट डे का फर्स्ट शो देखा।

Leave a Comment