लखीमपुर खीरी में देर रात को एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों को लखनऊ रेफर किया गया था जिनमें एक की सुबह मौत हो गई । हादसे में अब तक मृतकों की संख्या 6 हो गई है । गांव के लोग बताते हैं तमाम घायल प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा कर घर चले गए।

अब्दुल सलीम ख़ान
लखीमपुर खीरी । (theuptopvoice)। लखीमपुर बहराइच रोड पर शनिवार की रात करीब 8:00 बजे एक स्कूटी और कार की दुर्घटना में कार सवार महिला और उसके पति घायल हो गए थे । घायलों की मदद के लिए पास के पनगी गांव के लोग पहुंचे थे। इस दौरान धौराहरा से लखीमपुर आ रहे खाली ट्रक भीड़ को रौंदता हुआ खंडक में जा घुसा । मौके पर हादसा देखकर चीख-पुकार मच गई। हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिनमें घायलों को पहले जिला अस्पताल लाया गया । यहां से तीन लोगों को लखीमपुर से लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिनमें एक युवक की लखनऊ में मौत हो गई।

बताते हैं कि कीरतपुर निवासी करुणेश कुमार उम्र 32 साल पुत्र राम नरेश अपनी पत्नी अर्चना के साथ एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने लखीमपुर हिदायतनगर आवास आ रहे थे। तभी एक कार में टक्कर मार दी, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची भीड़ मदद करने आई थी। तभी धौरहरा से सीमेंट उतार कर लखीमपुर जा रहा खाली ट्रक ने भीड़ को रौंद दिया।
हादसे में करीब मौके पर पांच की मौत हो गई, जब कि 12 से 15 लोग घायल हुए । घायलों में 6 को मोतीपुर स्थिति जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल से 3 लोगों को लखनऊ रेफर किया गया।

कुछ घायल प्राइवेट अस्पताल भी ले जाने की सूचना है
जब कि लखनऊ में इलाज के दौरान एक घायल युवक की रविवार की सुबह मौत हो गईं। हादसे में 6 लोगों की मौत की जिला प्रशासन ने पुष्टि की है।

मृतकों की सूची
1- करन कुमार पुत्र दीवान कुमार निषाद, निवासी पनगी खुर्द
2 पारस पुत्र रामचरण उम्र 85 साल, पनगी
3 रिजवान पुत्र जलील 16 साल
पनगी
4 करुणेश वर्मा पुत्र राम नरेश 32साल
5 वीरेंद्र वर्मा पुत्र राम सिंह निवासी कोरैया 50 साल
6 रोहित पुत्र जंग बहादुर उम्र 17 साल, निवासी पनगी
घायलों की सूची
1- मोइन खान पिता शेर अली खान उम्र 38 निवासी पनगी खुर्द
2 जगतपाल पुत्र जंग बहादुर उम्र 20 साल, पनगी
3 अर्चना वर्मा पत्नी करुणेश वर्मा 30 साल
कीरत पुर, हिदायत नगर
4 राम लखन पांडे उम्र 53साल पुत्र सूर्य प्रसाद पाड़े
5 सुफियान उम्र 18 साल पुत्र मुन्ना निवासी पंगी





