
भारतीय शांति खेल महासंघ के द्वारा खेलकूद आयोजन में कई प्रदेश की टीमों ने हिस्सा लिया था। यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल पूरनपुर के बच्चों ने किया। यूपी टीम का नेतृत्व करते हुए छात्रों ने एथेलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबाल, बास्केटबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन खेल में हिस्सा लेकर इतिहास बनाया।
टीम डिजिटल (Theuptopvoice) । भारतीय शांति खेल महासंघ के पांचवे नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन मथुरा में किया गया। इससे पहले स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता में पूरनपुर के गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल पूरनपुर के बच्चों ने हिस्सा लेकर नेशनल का टिकट पक्का कर लिया था।
मथुरा में आयोजित नेशलन चैंपियनशिप में गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल पूरनपुर के बच्चों ने यूपी टीम का नेतृत्व करते हुए हिस्सा लिया। जिसमे एथेलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबाल, बास्केटबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन खेल आयोजित किए गए।अंडर- 14 आयुवर्ग में 400 मीटर रेस में पवनदीप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंडर- 17 शॉट पुट में हरदत्त सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. अंडर- 19 शॉट पुट में गगनदीप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. अंडर- 17 डिस्कस थ्रो में हार्दिक सिंह चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर- 19 डिस्कस थ्रो में गुरमान सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिका कबड्डी में दिल्ली को पहला स्थान मिला तो उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान, हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। यूपी टीम का नेतृत्व गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल पूरनपुर की बालिकाओं के द्वारा द्वितीय स्थान का खिताब हासिल किया।
बालिकाओं को मिली सराहना…
बालिकाओं का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा कप्तान सुखवीर कौर, पवनदीप कौर, हरप्रीत कौर, ईशनप्रीत कौर, नवजीत कौर, जसप्रीत कौर, खुशप्रीत कौर शामिल रहीं । वहीं यूपी कबड्डी टीम के बालिका कोच अबु अरशद खान समेत सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्कूल ने सम्मानित किया।





