लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में बसंत के मद्देनजर बाल मेले का आयोजन किया गया मेले की थीम पंचतत्व थी जिसमें स्कूल के बच्चों ने मॉडल और क्राफ्ट बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई.

लखीमपुर खीरी (TheUPTopVoice). शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय चिल्ड्रेंस एकेडमी में स्प्रिंगफेस्ट नाम बाल मेला का आयोजन किया गया. बसंत को ध्यान में रखते हुए मेले का नाम इस बार स्प्रिंगफेस्ट दिया गया, साथ ही
मेले की थीम पंचतत्व थी.
फेस्ट का शुभारंभ शहर सीओ सिटी संदीप कुमार ने फीता काट कर किया गया।
स्प्रिंग फेस्ट में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों ने पांचों तत्वों पर विभिन्न प्रकार के मॉडल और क्राफ्ट के समान तैयार किए और उन्हें सजाया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रकार की फूड स्टॉल्स और गेम स्टॉल्स भी थी। इसके अलावा मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. जिसमें 1 से 3 साल तक के बच्चों के लिए बेबी शो 4 से 6 साल तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस शो 6 से 8 साल तक के बच्चों के लिए आर्ट कंपटीशन और 8 से 12 साल तक के बच्चों के लिए डांस कंपटीशन जैसी प्रतियोगिताएं रखी गई। साथ ही कक्षा 5 से 8 तक के लिए माइंड फेस्ट नाम से जीके क्विज का भी आयोजन किया गया।

बेबी शो में बेबी ख्याति खन्ना, अरजान खान तथा आदिराज क्रमशः *प्रथम द्वितीय तथा तृतीय* पुरस्कार विजेता रहे।
फैंसी ड्रेस में मिस ख्याति खन्ना ,अदिराज तथा धनवी चंद्रा क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार विजेता बने।
आर्ट कंपटीशन में प्रथम आयुष द्विवेदी ,द्वितीय प्रांजल वर्मा तथा अग्रिमा श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे जिसकी थीम स्प्रिंग सीजन थी।
वही डांस कंपटीशन में मिस आराध्या कौशिक ने प्रथम, मास्टर शाश्वत ने द्वितीय तथा मास्टर सक्षम गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बच्चो ने फूड स्टॉल्स गेम स्टॉल्स और सभी कंपटीशन का भरपूर आनंद लिया । मेले में उपस्थित मेहमानों और बच्चों के पेरेंट्स ने मेले में बच्चों द्वारा बनाए गए क्राफ्ट और मॉडल्स की भूरी भूरी प्रशंसा की। अंत में प्रबंधिका कुमुद गोविल ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा आगंतुकों को धन्यवाद दिया।
रिपोर्ट – साजिद खान,





