लखीमपुर: मुंबई से खीरी तक आतंक बने अपराधियों को अरेस्ट करने वाली क्राइम ब्रांच का हुआ सम्मान, सहकारी बैंक में 16 लाख की चोरी का पुलिस टीम ने किया था खुलासा

लखीमपुर खीरी में जिला सहकारी बैंक की मंडी समिति शाखा में 32 लाख की चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसके सरगना ने पुलिस से बचने के लिए फिल्मी स्टाइल में अपने चेहरे पर प्लास्टिक सर्जरी कराई थी. उस पर चार प्रदेशों में उस पर पहले से 24 मुकदमे दर्ज थे. लखीमपुर खीरी की क्राइम ब्रांच ने उस गिरोह को पकड़ा साथ ही लखीमपुर खीरी के उसके कनेक्शन को भी खोल दिया था।

क्राइम ब्रांच की टीम को किया सम्मानित

लखीमपुर खीरी जिले में जिला सहकारी बैंक मंडी समिति शाखा में जनवरी माह में 32 लाख की बड़ी चोरी की घटना हो गई थी इस चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की टीम और क्राइम ब्रांच की टीम ने अपना जाल बिछाना शुरू किया था क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में एक बहुत बड़े गैंग का खुलासा किया जिसका सरगना मुंबई में बैठकर खीरी में चोरी का प्लान बना दिया था उस सरगना को 4 प्रदेशों की 24 थानों की पुलिस तलाश रहे थे लेकिन खीरी पुलिस ने उसे एक पखवारे में अरेस्ट कर लिया। मंगलवार को जिला सहकारी बैंक मुख्य शाखा में चोरी की खुलासा करने वाली क्राइम ब्रांच टीम का सम्मान किया गया ।

Leave a Comment