मेरी ख्वाहिश है कि एक मिल यूनिट ऐसी बनाऊं, जिसे सिर्फ महिलाएं ही चलाकर दिखाएं : अवंतिका सरावगी Balrampur group

बलरामपुर चीनी ग्रुप की कार्यकारी अध्यक्ष और बलरामपुर फाउंडेशन की संरक्षिका अवंतिका सरावगी ने लखीमपुर खीरी में महिला अधिकार और महिला कामगार पर अपने विजन को सामने रखा. यहां वह एक आवासीय बालिका विद्यालय में बच्चियों के साथ थी, उन्होंने कहा कि उनकी ख्वाहिश है की ये बच्चियां इतना पढ़ें, कि वह अपना हक मांग सकें, साथ ही मैं चाहूंगी कि आने वाले समय में एक चीनी मिल की ऐसी यूनिट रन करूं, जिसमें सिर्फ महिलाएं ही काम करें.

लखीमपुर खीरी के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में छात्राओं को मोटिवेट करतीं बलरामपुर ग्रुप की हेड अवंतिका सरावगी
कार्यक्रम का उद्घाटन करती ग्रुप हेड अवंतिका सरावगी

लखीमपुर खीरी(Theuptopvoice)। बलरामपुर ग्रुप की कार्यकारी अध्यक्ष अवंतिका सरावगी ने लखीमपुर खीरी में अपने विजन और और अपनी भविष्य की योजनाओं को जाहिर करते हुए महिला कामगारों के लिए बड़ी योजनाओं का ऐलान किया. उन्होंने साफ किया कि अब बलरामपुर ग्रुप की चीनी मिल में महिलाओं को भी जॉब करने का मौका दिया जाएगा. उनके ग्रुप की कुछ इकाइयों में उन्हें कुछ पदों पर काम पर लगाया जाएगा, यही नही उन्होंने साफ किया कि उनकी ख्वाहिश (WISH) है, कि भविष्य में वो मिल (उद्योग) की यूनिट लगा सकें, जिसमे काम के लिए सिर्फ महिलाएं ही हों, या यूं कहें कि सिर्फ महिलाएं ही उस यूनिट को चलाकर दिखाएं।

बुधवार को गुलरिया चीनी मिल की (बलरामपुर ग्रुप) की कार्यकारी अध्यक्षा अवंतिका सरावगी लखीमपुर में थीं। दरअसल चीनी मिल की सहयोगी संस्था बलरामपुर फाउंडेशन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 7.5 किलोवाट का सोलर सिस्टम समेत छात्राओं के लिए अलमारी, कंबल, मच्छरदानी समेत खाने पीने का सामान उपलब्ध कराया। अब यहां छात्राओं को रात और दिन निर्बाध बिजली मिलती रहेगी।

विद्यालय को लिया गोद, कहा – इसे यूपी का मॉडल स्कूल बनाना है

बलरामपुर ग्रुप की कार्यकारी अध्यक्षा अवंतिका सरावगी ने आवासीय विद्यालय की छात्राओं को प्रोत्साहन देते हुए कहा कि उन्हें यहां से निकल कर इंटर तक पढ़ाई पूरी करनी है. और अगर इस बीच उनकी पढ़ाई में कोई रोड़ा आए, घर वाले पढ़ने ना दें, या फिर आर्थिक हालात पढ़ाई रोके, तो ऐसे में यह सारी बच्चियां किसी माध्यम से हम तक खबर भेजें। हम उन्हें पढ़ने के सभी तरह से मौके देंगे.=अवंतिका सरावगी ने बालिकाओं से कहा कि उन्हें इतना कामयाब बनना है कि ‘ मुझसे भी आगे जाना है’ साथ ही उन्होंने कहा की इस स्कूल को यूपी का मॉडल स्कूल बनाने के लिए बलरामपुर फाउंडेशन गोद लेगा. लेकिन छात्राओं से भी वादा लिया कि वह पढ़ाई के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक, खेलकूद क्षेत्र में भी अव्वल आती रहें.

मुख अतिथि को स्मृति चिन्ह देती बालिका शिक्षा समन्वयक

गुलरिया चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने कहा कि इस स्कूल की छात्राओं के पढ़ाई और स्कूल में आवस्यकता के लिए जो भी प्रस्ताव आएगा, वो अगले सत्र में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बलरामपुर फाउंडेशन की भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला, साथ ही छात्राओं के भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौक़े पर बालिका शिक्षा समन्वयक रेनू श्रीवास्तव, वार्डेन पूर्णिमा मिश्रा, समेत मिल के अधिकारी और जिम्मेदार मौजूद रहे।

Leave a Comment