लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा से भाजपा के दिवंगत विधायक अरविंद गिरी का ऑफिशल फेसबुक पेज हैक किए जाने का दावा किया गया है, इस पेज से अश्लील लिंक अपलोड हैक हो गया है, सुबह अश्लील सामग्री अपलोड होने के बाद उनसे जुड़े 14 हजार से अधिक फॉलोअर तक वह अश्लील सामग्री पहुंची। तब उनके पुत्र और उनकी पेज को संचालित कर रहे विधायक अमन गिरी ने फेसबुक पेज से इस कृत्य की सूचना दी.

(टीम डिजिटल) (TheUpTopVoice). भारतीय जनता पार्टी से गोला विधानसभा से दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के नाम से संचालित फेसबुक हैक हो गया है। इस फेसबुक पेज पर 14हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं, इस पेज को उनके निधन के बाद उनके पुत्र विधायक अमन गिरी संचालित कर रहे थे।

अरविंद गिरी के नाम से बने इस पेज को 29 जुलाई 2016 को उनके भाजपा से जुड़ने के दौरान बनाया गया था। अरविंद गिरी के जीवनकाल में लगातार इस पेज से पार्टी के नेताओं की गतिविधियां और संगठन के पोस्ट को लगातार पोस्ट कर जनता के बीच प्रसारित किया जा रहा था। इस पेज के अलावा अरविंद गिरी के नाम से एक फेसबुक आईडी भी है। बताया जाता है कि अरविंद गिरी लगातार अपने चुनाव प्रचार और विधायक बनने के बाद लगातार पेज पर सक्रिय रहते थे, उनकी एक टीम थी, जो कि लगातार सोशल मीडिया पर नजर रखती थी। विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद भी उनकी फेसबुक, ट्विटर आईडी उनके पुत्र विधायक अमन गिरी संचालित कर रहे हैं।

13 फरवरी सोमवार को सुबह अरविंद गिरी के फेसबुक पेज की स्टोरी में अश्लील लिंक ऐड था। सुबह ही अरविंद गिरी नाम की फेसबुक आईडी से इस बात को शेयर किया गया कि उनका पेज हैक है, साथ ही उनकी टीम लगातार पेज को रिकवर करने की कोशिश में जुटी है। हलांकिया देर रात तक इस पेज की स्टोरी पर दूसरे अश्लील लिंक भी ऐड नजर आए।





