लखीमपुर खीरी : सड़क हादसे में 5 साल के मासूम की मौत, कई घायल

बताया जाता है, कि गन्ने भरी ट्रालियां आगे निकलने की होड़ में अपने वाहन तेज और अनियंत्रित होकर दौडाते हैं, इसी भागमदौड़ में गन्ना भरी वाहन ट्राली पलट गई, जिसकी चपेट में आने से ये हादसा हुआ .

लखीमपुर/मितौली (theuptopvoice)। मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता- सीतापुर मार्ग पर रेवाना गन्ना क्रय केंद्र के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गन्ना भरी ट्रालियां आगे ले जाने की होड़ में ट्राली पलट गई, साथ ही तीन बाइक टकरा गई, जिससे बाइक पर एक पांच सका के मासूम की दुर्घटना में जान चली गई।

इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली भी अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। ट्राली का पूरा गन्ना सड़क पर ही बिखर गया। इससे आवागमन बाधित हो गया है। हादसे में मासूम अभिनव मौर्य पुत्र सुधीर (5) निवासी मल्लपुर चौबे थाना महोली सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 4 लोग घायल हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर रास्ता खाली कराया, उसके बाद आवागमन चल सका। घायलों को मितौली सीएचसी लाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

वहीं आवागमन बाधित होने की वजह से सडक पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई है। मौके पर पहुंची पुलिस यातायात व्यवस्था बहाल करने पर जुटी है। मौके पर अभी अफरा-तफरी का माहौल है। आवागमन बहाल करने के लिए सड़क पर पडे गन्ने को हटाया जा रहा है। वही सीओ मितौली राजेंद्र प्रसाद सोनकर ने सीएचसी पहुँच कर घायलों का हाल जाना है।

Leave a Comment