समाजवादी पार्टी अपनी पार्टी से दो महिला नेत्रियों को निष्कासित किया है पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस के को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा समेत दूसरे दल हमलावर थे ही, लेकिन पार्टी के भीतर से भी लगातार स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध कर रहीं महिला नेत्री रोली तिवारी और रिचा मिश्रा को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है. इस बात की जानकारी समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दी गई है.

लखनऊ (theuptopvoice) । समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए रोली तिवारी मिश्रा और रिचा सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.
दरअसल रोली तिवारी और रिचा मिश्रा पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमलावर दिखी थीं. स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर दिए गए बयान पर रोली मिश्रा अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़ी कर रही थी. जिसके बाद ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि पार्टी जल्द ही उनपर कार्रवाई कर सकती है. रोली तिवारी मिश्रा लगातार स्वामी प्रसाद मौर्य के पुराने कथनों का उल्लेख कर रही थी, जिसके कारण उन्हें सपा समर्थकों की जबरदस्त आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा था.
क्या कहा था रोली तिवारी ने जिससे पार्टी हुई नाराज
बागी तेवरों के साथ रोली ने यहां तक कह दिया है कि पति देश की सीमा पर राष्ट्रद्रोहियों से लड़ रहे हैं और मैं देश के अंदर सनातन द्रोहियों से लड़ रही हूं. बताया जा रहा है कि रोली के इन तेवरों से अखिलेश यादव भी नाराज थे. वहीं वहीं सपा ने दोनों नेताओं को निष्कासित करने के बाद पार्टी नेताओं के लिए गाइडलाइन भी जारी की है. पार्टी ने गाइडलाइन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सांप्रदायिक और धार्मिक मुद्दों पर बहस करने से परहेज करने की हिदायत दी है.






