बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने 7 फरवरी से 9 फरवरी 2023 तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान बैंक एडवाइज के माध्यम से भेज दिया है.

लखीमपुर/ गुलरिया । गुलरिया चीनी मिल ने 9 फरवरी तक किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान बैंक माध्यम से भेज दिया है. चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने बताया गुलरिया चीनी मिल 7 फरवरी से 9 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का 08 करोड़ 63 लाख 56 हजार रूपए का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है=l
मिल अब तक खरीदे गए गन्ने का 258 करोड़ 20 लाख 20 हजार रुपए का भुगतान कर चुकी है.





