La matina school में किड्स ओलंपिक का हुआ आयोजन, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

ला मटीना स्कूल में वार्षिक खेल दिवस किड्स ओलंपिक्स 2022-23 का भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम उद्घाटन में जिलाधिकारी मौजूद रहे,

समारोह में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, उनकी पत्नी आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह और स्कूल प्रबंधक

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice). ला मटीना स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का किड ओलंपिक्स 20022-23 समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला अधिकारी लखीमपुर खीरी महेन्द्र बहादुर सिंह, अकांशा समिति की अध्यक्ष अल्पना सिंह एवं विद्यालय के फाउंडर चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल हसीब ने किया।

बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी अंदर की खेल प्रतिभा का उजागर किया।
मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के वाइस चेयरमैन अधिवक्ता अनस रसीद , प्रबंधक असद रसीद सहित अन्य ने विद्यालय में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में भाग लेते स्कूल के छोटे बच्चे

समारोह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, स्कूल रेस, बुक बैलेंस रेस में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें कक्षा 6 – 9 के विद्यार्थियों ने मनमोहक छटा बिखेरते हुए लोगों का मनोरंजन किआ। इसमें स्वागत गीत, स्वागत नृत्य एवं व्यायाम विशेष उल्लेखनीय रहे। मुख्य अतिथियों ने विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कार वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।

इस मौके पर प्रधानाचार्या जसप्रीत कौर, कोऑर्डिनेटर अदीबा नजमुल, अनिमेष आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment