
नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस ने यूपी में काबा सीजन – 2 के लिए नोटिस थमाया है, समाजवादी पार्टी ने इसे लोक गायिका को परेशान किए जाने की कोशिश बताई है. साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार की सुबह ही नेहा सिंह राठौर के उसी गीत के बोल अपने फेसबुक और ट्विटर पर से पोस्ट कर विरोध जताया है. जिस पर यूपी पुलिस ने समाज में द्वेष उत्पन करने की कोशिश करने का नोटिस जारी किया।

टीम डिजिटल (theuptopvoice) । लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का ‘ यूपी में का बा’ गीत के सीजन – 2 पर यूपी पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है. कानपुर देहात के अकबरपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला की तरफ से यह नोटिस उनकी ससुराल में उनके ससुर को रिसीव कराया., और साथ ही दिल्ली में भी पुलिस उनके आवास पर जाकर उन्हें रिसीव करा कर आई.

नेहा सिंह राठौड़ इस बारे में अपने फेसबुक पेज पर लिखकर साथ ही वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी. नेहा का यूपी में का बा नाम का पहला गीत पहले सीजन में यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान आया था, जो की काफी हिट हुआ था. हाल ही में कानपुर में एक मां और बेटी की आग में जिंदा जलने के बाद नेहा सिंह का आया ‘ यूपी में काबा सीजन 2’ काफी तेजी से प्रसारित हो रहा है, बुधवार की रात को दिल्ली में नेहा सिंह के घर पर पुलिस ने उन्हें नोटिस तामिल कराया और 7 बिंदुओं के ऊपर रिपोर्ट मांगी है अगर इस रिपोर्ट पर पुलिस संतुष्ट नहीं होती है तो यहां सिंह पर मुकदमा भी दर्ज हो सकता है.
समाजवादी पार्टी नेहा सिंह राठौर के साथ खड़ी नजर आ रही है खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेहा सिंह के उन्हीं बोलो को गीत के उन्हीं लाइनों को अपने फेसबुक पर से पोस्ट किया है जिन पर नेहा को नोटिस मिली है वहीं तमाम सोशल साइटों में नोटिस और वह वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें नया सिंह को पुलिस नोटिस थमा रही है.





