लखीमपुर जिले के भीरा क्षेत्र में गुलरिया गांव निवासी चतुर्भुज रस्तोगी का शव गांव के बाहर एक तालाब से उतराता हुआ मिला है. गुरुवार खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो पुलिस को सूचना की गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई, पहचान मृतक के परिवार वालों ने की है.

लखीमपुर/गुलरिया (Theuptopvoice)। भीरा थाना इलाके के गुलरिया में 10 दिन पूर्व घर से लापता अधेड़ का शव गांव के बाहर तालाब से बरामद हुआ है, गुरुवार को ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने पहले से दर्ज गुमशुदगी की सूचना पर पहचान कराई।

गुलरिया निवासी चतुर्भुज रस्तोगी (60) पिछले 10 दिनों से घर से बगैर सूचना के गायब थे. परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, साथ ही सूचना पुलिस को दी थी. भीरा थाना में इस मामले में गुमशुदगी दर्ज की गई है। गुरुवार को गुलरिया गांव ग्रामीण खेतों की तरफ गए थे, जहां पर तालाब में शव पड़ा देखा. गांव के दक्षिण में तालाब में एक अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया. सूचना पर चतुर्भुज के परिवार वालों को भी बुलाया गया । परिवार के लोगों ने मृतक की पहचान चतुर्भुज रस्तोगी (उम्र 60) साल के रूप में की है. तालाब के बाहर जूते और बैंक की पासबुक भी पड़ी हुई मिली है, बिजुआ चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव मौके पर हैं. शव को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
बेटी ने दर्ज कराई थी पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट
चतुर्भुज रस्तोगी की पत्नी की मृत्यु काफी समय पूर्व हो चुकी है, उनके तीन बेटे और दो बेटी हैं, चतुर्भुज पिछले 10 दिन से गायब थे, परिवार में बेटी रोशनी ने उनकी गुमशुदगी 20 फरवरी को दर्ज कराई थी. बिजुआ पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने बताया कि शव कुछ दिन पूर्व का लग रहा है, मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
पासबुक और जूते तालाब के बाहर रखे हुए मिले
पुलिस के मुताबिक तालाब के बाहर मृतक के जूते रखे मिले थे, पास में ही पासबुक रखी थी पुलिस मौके पर पहुंची तो पासबुक में नाम और फोटो से पहचान हो सकी. साथ ही पहले से दर्ज गुमशुदगी के आधार पर मृतक के परिवार वालों को बुलाया गया जिसमें उक्त की पहचान हुई।





