सोलर सिस्टम से जगमगाया बाल संरक्षण गृह और बा स्कूल

लखीमपुर खीरी में बलरामपुर में फाउंडेशन ने जिलाधिकारी खीरी के आह्वान पर बाल संरक्षण गृह और कस्तूरबा गांधी स्कूल में सोलर सिस्टम स्थापित कराया. साथ ही स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं को पढ़ने के लिए टेबल लैंप समेत तमाम सामग्री उपलब्ध कराई. आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह ने ये सामग्री संस्थान को समर्पित की.

सोलर लाइट से जगमग हुआ बालगृह व विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान

आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह समेत अधिकारी

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। । माँ काली सेवा संस्थान द्वारा संचालित एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित बाल गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण एजेंसी को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के आह्वान पर बलरामपुर फाउंडेशन की ओर से 7.5 किलोवाट का सोलर पैनल की सौगात मिली। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पनगी खुर्द में भी सोलर सिस्टम प्रदान किया.

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की पत्नी, आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह ने विशिष्ट अतिथि बबीता सिंह, बलरामपुर चीनी मिल्स लि. इकाई-गुलरिया मुख्य महाप्रबन्धक योगेश कुमार सिंह, डीपीओ संजय निगम की मौजूदगी सोलर प्लांट का लोकार्पण कर संस्थान को समर्पित किया।

मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में बलरामपुर फाउन्डेशन द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत माँ काली सेवी संस्था द्वारा प्रबन्धित बालगृह (बालक) ग्राम-पिपरा करमचंद, ब्लॉक व तहसील लखीमपुर में 7.5 किलोवाट का सोलर पैनल की स्थापना कराई गई है।

डीपीओ संजय कुमार निगम ने कहा कि महिला कल्याण विभाग द्वारा वित्त पोषित, मां काली सेवा संस्थान द्वारा संचालित इस संस्थान में वर्तमान में देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले 10 से 18 वर्ष की आयु वाले कुल 14 बच्चे एवम विशेष दत्तक ग्रहण इकाई में 0से 10 वर्ष के बच्चे-7 बच्चे संरक्षित हैं।

सोलर से जगमगाएगा केजीबीवी, बलरामपुर फाउंडेशन से मिली कई सौगातें
ब्लॉक नकहा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, ग्राम-पनगीखुर्द में बलरामपुर फाउन्डेशन द्वारा (वित्तीय वर्ष 2022-23) के तहत निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सोलर पैनल की सौगात मिली। जिला आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह ने 7.5 किलोवाट सोलर पैनल का शीलापट का अनावरण कर अनावरण “लोकार्पण” किया।

गुलरिया चीनी मिल के मुख्य महाप्रबन्धक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि बलरामपुर फाउन्डेशन, बलरामपुर को समाज के हर क्षेत्र जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य व संरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध बताया। क्षेत्र के शिक्षा को और सृदृढ करने के लिए संस्था द्वारा हर प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर बलरामपुर फाउंडेशन की इकाई गुलरिया से अजीत सिंह, संतोष कुमार सिंह, अभिनेश कुमार मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Comment