प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद योगी पुलिस एक्शन में है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में कहा था कि अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे. यूपी पुलिस ने इस अपराध में संलिप्त दो आरोपियों को ढेर कर चुकी है, पहला इनकाउंटर कार चालक अरबाज का किया था, 8 दिन में प्रयागराज पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है.

टीम डिजिटल (theuptopvoice)। प्रयाग राज में उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर उस्मान चौधरी को यूपी पुलिस एनकाउंटर ने मार गिराया है .8 दिन में इस हत्याकांड में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है इससे पहले हत्याकांड में प्रयोग की गई कार चालक अरबाज पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था उस्मान चौधरी विजय वही शूटर है जिसने सबसे पहले उमेश पाल पर गोली चलाई थी l, जोकि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था.
उमेश पाल हत्याकांड में 7 शूटर पुलिस जांच में सामने आए थे, जिनमें दो एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं पांच अभी फरार हैं. प्रयागराज पुलिस के मुताबिक उस्मान घटना के बाद फरार चल रहा था, उस पर ढाई लाख का ईनाम घोषित था, इस समय वो कोंधियारा के लालापुर में छिपा हुआ था. यहीं पर घेराबंदी कर एसओजी से उस्मान की मुठभेड़ हुई, जहां पर दोनो तरफ से हुई फायरिंग में उस्मान के गोली लगी है,





