मिशन शक्ति फेज – 4 का हुआ आगाज, बा स्कूल की बेटियों ने नाटक में उठाए अशिक्षा, बाल-विवाह जैसे मुद्दे.

मिशन शक्ति के तहत जिले में चौथे फेज का आगाज हो गया. कैमहरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने समाज में फैली विरोधियों को दूर करने का संदेश देने के लिए मंच से नाटक का प्रदर्शन किया. जिसमें बाल – विवाह, अशिक्षा, छुआछूत जैसे अहम मुद्दों को उठाया.

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। बालिकाओं में आत्मशक्ति भद्र मंडल बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज हुआ. इसी क्रम में एसआरजी अनुपम मिश्रा और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन ऊषा के नेतृत्व में स्कूल की बालिकाओं ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत नाटक का मंचन किया.

शपथ कार्यक्रम में शामिल छात्राएं और अभिभावक

लखीमपुर खीरी के राजपुर कैमाहरा गांव में अभिभावकों से संपर्क करके उन्हें समाज में फैली बुराइयों जैसे बाल विवाह, अशिक्षा और महिला अत्याचारों के खिलाफ जागरूक किया और सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित किया.

कार्यक्रम में कस्तूरबा की बालिकाओं ने मद्य पान तथा बाल विवाह संबंधी नाटक के साथ साथ आत्मरक्षा संबंधी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, स्वावलंबन तथा सम्मान विषय पर डॉ अनुपमा मिश्रा ने ग्रामवासियों के साथ विचार साझा किये, वहीं वार्डन उषा बुधवार ने सरकार द्वारा हेल्पलाइन तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के नियोजन तथा प्रबंधन में कक्षा 8 में अध्धयनरत बालिका अंशिका के परिवारजनों ने विशेष सहयोग प्रदान किया। बलिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बाल विवाह ने कराए जाने, हर बच्चे को नियमित विद्यालय भेजने संबंधी शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Comment