
लखीमपुर खीरी /गुलरिया। बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने 6 मार्च तक किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान एडवाइज के माध्यम से बैंकों को भेज दिया है गुलरिया चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने बताया कि चीनी मिल ने 3 मार्च से 6 मार्च तक12 करोड़ 22 लाख 19 हजार रुपए मूल्य का गन्ना किसानों से खरीदा था, जिसका भुगतान एडवाइस के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेज दिया गया है।
चीनी मिल ने अभी तक गन्ना खरीद का 330 करोड़ 72 लाख 40 हजार रुपया किसानों को भुगतान किया है, चीनी मिल प्रबंधन ने किसानों से साफ सुथरा करना लाने की अपील की है।





