पंजाब : ‘वारिस पंजाब दे’ चीफ अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी, पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बंद

पंजाब पुलिस ने शनिवार को खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को हिरासत में लेने की तैयारी कर ली है, साथ ही अलग-अलग जगह से नौ साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है. पूरे पंजाब में इंटरनेट और मैसेज सेवाएं बंद कर दी गई हैं. कई जिलों में धारा 144 लगा दी गई है, यह गिरफ्तारी थाना अजनाला पर हुए हमले के मामले में की जानी है.

अमृत पाल सिंह अपने समर्थकों के साथ, पूर्व फोटो

डिजीटल टीम। पंजाब (theuptopvoice) । खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पंजाब पुलिस ने शनिवार को दोपहर बाद गिरफ्तार करने की कोशिश तेज कर दी गई। अभी उनके साथ में कई साथी को हिरासत में लिया गया है अमृतपाल की गिरफ्तारी की तैयारी के बीच पंजाब सरकार अलर्ट पर है फिलहाल पंजाब में इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी गई है तमाम जिलों में धारा 144 लगा दी गई है उधर मोहाली में अमृतपाल समर्थकों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं अमृतपाल ने कहा पंजाबियो की खालिस्तान की मांग को खारिज नहीं किया जा सकता

अमृतपाल सिंह के छह साथियों को जालंधर के महतपुर इलाके के पास से हिरासत में लिया गया। इस दौरान अमृतपाल खुद पुलिस से बचकर निकल गया। पुलिस ने 100 गाड़ियों से अमृतपाल का पीछा किया लेकिन वो फरार बताया जा रहा है। दरअसल 23 फरवरी को अमृतसर के अजनाला थाने पर ‘ वारिस पंजाब दे ‘ के चीफ अमृतपाल सिंह के समर्थक थाने में घुस गए थे बैरिकेडिंग तोड़कर अपने साथियों को छोड़ा लाए थे इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका था.

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह खुला अलग राष्ट्र की मांग करते रहे हैं, उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में साफ कहा कि जब इसी देश में हिंदू राष्ट्र की मांग हो सकती है तो पंजाबियों के अलग खालिस्तान देश क्यों नहीं बन सकता. फिलहाल अमृतपाल सिंह मामले में पुलिस कारवाई तेज होने के बाद पंजाब में इंटरनेट की सेवाएं रविवार दोपहर तक के लिए बंद कर दी गई हैं, और मैसेज सेवा भी बंद है कई जिलों में अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने प्रदर्शन भी किया है.

Leave a Comment