मिशन शक्ति के चौथे चरण में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हुए कार्यक्रम में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, साथ ही विज्ञान के मॉडल बनाए इस दौरान अभिभावक भी पहुंचे थे अपनी बेटियों के टैलेंट को देखकर वह भी खुश हुए

लखीमपुर खीरी/बिजुआ (THEUPTOPVOICE)। ब्लॉक बिजुआ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मिशन शक्ति के चौथे चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुलरिया चीनी मिल के अधिकारी संतोष सिंह मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षक अभिभावक मीटिंग की गई, जिसमे छात्राओं के परिजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

सर्वप्रथम माता सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर बेटियों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद कार्यक्रम पर आए अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मिशन शक्ति फेज फोर के अंतर्गत बाल अधिकार, बालिकाओं की सुरक्षा संबंध में साथ ही घरेलू हिंसा, बच्चों के साथ होने वाली हिंसा , यौन हिंसा, छेड़छाड़ , सेफ – टच, अनसेफ- टच, हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। साथ ही अभिभावक बैठक कर तथा बालिका शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए चार्ट और पोस्टर, बाल अखबार के माध्यम से प्रदर्शनी का आयोजन कर जागरूक किया गया।

बलरामपुर फाउंडेशन के गुलरिया चीनी मिल के अधिकारी संतोष सिंह ने बच्चों और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चियों को पढ़ाने का कार्य करें। बच्चियां हमेशा सामाजिक कार्य में कार्य करती हैं। जिससे बच्चियां आगे बढ़ें, और सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लें। कहा – बालिका हमेशा बालकों से आगे रहती हैं। चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो या किसी कार्यक्रम का आयोजन हो। विद्यालय की वार्डेन पूर्णिमा मिश्रा ने मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा के बारे में विस्तार से छात्राओं एवं महिलाओं को बताया और आत्मरक्षा को लेकर जुड़े कराटे की टिप्स भी दिया। छात्राओं द्वारा सशक्तिकरण को लेकर दहेज हत्या पर आधारित एक एकांकी व बालक और बालिकाओं में भेदभाव एकांकी प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।
बलरामपुर फाउंडेशन की तरफ से एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

इस मौके पर बलरामपुर फाउंडेशन की तरफ से एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें कई प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें (1) मानव शरीर के अंगों पर आधारित मॉडल की प्रथम विजेता कक्षा सात की इलमा व द्वितीय विजेता कक्षा 6 की गोरी शुक्ला रही (2) कंकाल तंत्र में प्रथम विजेता कक्षा 7 की अनीता वाधती कक्षा सात की शिवांगी रही मौसम परिवर्तन मंडल में कक्षा 6 की प्रथम बसंती रही वाधती कक्षा 7 की अंजली रही।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूर्णिमा मिश्रा , विद्यालय का समस्त स्टाफ ,परिजन व छात्राएं उपस्थिति रही।





