होनहार बिटिया को योगी के मंत्री ने दुआओं के साथ दिया पुरस्कार, बढ़ाई हौसला अफजाई

लखीमपुर खीरी(THEUPTOPVOICE)। जनपद लखीमपुर में प्रतिभावान लोगों की कमी नहीं है जनपद के लाल और बेटियों ने जिले में ही नहीं बल्कि देश दुनिया में अपनी मातृभूमि का नाम रोशन किया है
ज्ञात हो कि विगत माह जनवरी में शहर के ला माटीना किड्जी स्कूल हिदायत नगर में शिक्षा ग्रहण कर रही अनुशा फातिमा ने इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड 2022- 2023 मैं प्रतिभाग किया था। साइंस ओलंपियाड फाऊंडेशन हर वर्ष विश्व स्तर पर कक्षा 2 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए एक विश्व स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करती है जिसमें दुनिया के लाखों छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करते हैं इस बार हुई इस प्रतियोगिता में 48 देशों के लगभग 36000 स्कूलों के लाखों बच्चों ने हिस्सा लिया था इस प्रतियोगिता में अलग-अलग विषयों की अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

मंत्री सुरेश राही को स्मृति चिन्ह सौंपते जीवनदीप के डायरेक्टर एजाज अली, और मोहम्मद उस्मान खान

इसी प्रतियोगिता में शहर के मोहल्ला जोड़ी बंगला निवासी अनुशा फातिमा ने भी मैथ (गणित) ओलंपियाड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था अनुशा फातिमा ने इस प्रतियोगिता में विश्व स्तर पर दूसरे स्थान पर आकर जनपद को एक बार फिर से गौरव की अनुभूति दिलाई। शहर के संभ्रांत लोगों ने एक संयुक्त होली मिलन समारोह सौभाग्य पैलेस में किया जिसमें मां आदिशक्ति फाउंडेशन, भारतीय अवधी समाज व धारा फाउंडेशन ने बच्चों के द्वारा एक सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया जिसमें मंत्री जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तत्पश्चात बिटिया को सम्मानित किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही के द्वारा बिटिया को स्मृति चिन्ह ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने बताया कि अनुशा फातिमा ने जो किया है उस से माता पिता ही नहीं अपितु हम सभी को बहुत ही गौरव की अनुभूति हुई बच्चे देश का भविष्य होते हैं अनुशा फातिमा ने यह साबित कर दिया।

इसके बाद मंत्री सुरेश राही शहर में जीवनदीप कांसेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड जोड़ी बंगला की जीवनदीप कार्ड गैलरी का उद्घाटन किया।
इस मौके पर भारतीय अवधी समाज के अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश अरोड़ा , महासचिव डॉक्टर प्रदीप गुप्ता व उपाध्यक्ष उसमान के अलावा मां आदिशक्ति फाउंडेशन से संस्था की महासचिव रेणुका टंडन और धारा फाउंडेशन संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र सक्सेना संस्था के मीडिया प्रभारी इमरान हुसैन, अफसर हुसैन (गुड्डू बैटरी), राजीव वर्मा, और अनिल शुक्ला(व्यापार मंडल) के साथ आदि लोगों ने इस सम्मान समारोह में उपस्थित होकर बिटिया को सम्मानित किया और उत्साहवर्धन किया।

Leave a Comment