अमेठी : सिस्टम ने आरिफ के दोस्त सारस को किया उससे दूर, अखिलेश यादव ने कहा कि मोर को दाना खिलाने वाले में क्या होगी कारवाई,

उत्तर प्रदेश के अमेठी में आरिफ और सारस की दोस्ती की मिसाल से अब जमाना वाकिफ हो गया था, अखिलेश यादव भी आरिफ और उसके दोस्त सारस से मिलने पहुंचे थे. मंगलवार को वन विभाग के डॉक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी में आरिफ के पास पहुंचे और उसे सरकारी फरमान सुनाया. कहा कि उसे सारस को उसके वास्तविक ठिकाने जाने के लिए देना होगा, आखिरकार सरकारी टीम सारस को लेकर चली गई. अखिलेश यादव ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा की क्या मोर को दाना खिलाने वालों के साथ भी यही कार्रवाई होगी.

दोस्ती की मिसाल : सारस को सरकारी गाड़ी में बिठाने जाते आरिफ

अमेठी (टीम डिजिटल) theuptopvoice । इंटरनेट सनसनी बन चुके आरिफ और उसके दोस्त सारस को एक दूसरे से जुदा कर दिया गया है. मंगलवार को आरिफ के गांव वन विभाग की टीम पहुंची, टीम ने डॉक्टर और अधिकारी गांव पहुंचे थे। टीम ने आरिफ को सरकारी फरमान सुनाया, कहा अब सारस उनके साथ नही रह सकता, आदेश है कि सारस उन्हे सौंपना है। इस मामले में अखिलेश यादव ने भी टिप्पणी की है।

आरिफ ने काफी मिन्नतें की. लेकिन एक न चली। आखिरकार आरिफ ने अपने हाथों से अपने दोस्त को सरकारी वाहन में बिठाकर बिदा कर दिया। आरिफ वाहन के पीछे पीछे चले, इस पूरे मामले का उन्होंने वीडियो बनाकर अपने पेज से पोस्ट भी किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय देश अखिलेश यादव ने भी facebook और ट्विटर पर लिखा है । अखिलेश यादव ने लिखा क्या जैसा आरिफ और सारस के मामले में हुआ है, क्या ऐसा ही मोर को दाना खिलाने वाले मामले में भी किया जाएगा । फिलहाल इस मामले के बाद वीडियो में आरिफ का उदास दिख रहे हैं और लोगों से राय मांग रहे हैं।

Leave a Comment