माफिया अतीक को अदालत ने सुनाई सजा, ता-उम्र रहना होगा जेल

(टीम डिजिटल) प्रयागराज । एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा उमेश पाल किडनैपिंग केस में दोषी ठहराए जाने के बाद माफिया डॉन अतीक अहमद को अदालत ने सजा ने सजा सुनाई है। अदालत की ओर से दिए गए फैसले में दोषी ठहराए जाते ही माफिया डॉन ने अपना माथा पकड़ा और रोने लगा। उधर अदालत के बाहर कचहरी में माफिया डॉन को फांसी दो फांसी दो के नारे गूंज रहे हैं।

पहले पूर्व सांसद और माफिया डॉन अतीक अहमद के बहूचर्चित फैसले में अदालत ने माफिया अतीक सहित तीन लोगों को दोषी करार दिया है। जबकि उसके भाई अशरफ सहित सात लोगों को बेकसूर साबित किया है। अदालत का फैसला सुनने के बाद फूट-फूट कर अतीक अहमद रोया है।

Leave a Comment