Lakhimpur Kheri : बेसिक स्कूल में वार्षिक उत्सव के साथ दिखी बदली हुई सूरत, लाइब्रेरी डिजीटल क्लासरूम वाला बना अंबरसोत

अब बेसिक के स्कूल धीरे धीरे बदल रहे हैं, स्कूलों की बदल चुकी तस्वीर में नकहा ब्लॉक का अंबारसोत सविलियन विद्यालय भी शामिल हो गया है, मंगलवार को इस स्कूल में वार्षिक उत्सव के साथ डिजिटल क्लासरूम, लाईब्रेरी का उद्घाटन किया गया।

साइंस लाइब्रेरी का उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय अंबरसोत मे वार्षिकोत्सव, स्मार्ट क्लास उद्घाटन ,साइंस लैब उद्घाटन ,टी एल एम क्राफ्ट व विज्ञान प्रदर्शनी मे सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुनील सिंह ने किया।

सर्वप्रथम सरस्वती पूजन के साथ बच्चों द्वारा ईश वंदना की गई तथा अतिथियों का स्वागत छोटी-छोटी बच्चियों ने जोरदार योर वेलकम इंग्लिश सॉन्ग पर डांस करके किया उसके पश्चात मिशन शक्ति के अंतर्गत एक कार्यक्रम “आरंभ है प्रचंड ” पर बच्चियों द्वारा एक्शन सॉन्ग प्रस्तुत किया गया…फिर बच्चों के द्वारा “ग्रीन इंडिया ग्रीन डोंट यूज पॉलिथीन” एक नृत्य द्वारा एक अच्छा संदेश दिया इसके पश्चात विद्यालय की बच्चियों द्वारा यातायात नियमों के बारे में नृत्य द्वारा सभी को जागरूक किया गया तत्पश्चात देश भक्ति गाना जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा सभी बच्चों के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया हमारे मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा द्वारा स्मार्ट क्लास व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुनील सिंह द्वारा साइंस लैब का उद्घाटन किया गया सभी मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों द्वारा बनाए गए क्राफ्ट साइंस प्रोजेक्ट की भूरि भूरि प्रशंसा की सराहा गया।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नकहा पवन कुमार गुप्ता , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार जैन जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संजीव त्रिपाठी , जिला मंत्री मनोज शुक्ला, विभिन्न विकास क्षेत्रों से आए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी अध्यक्ष व मंत्री वरिष्ठ पत्रकार नंद कुमार मिश्रा, प्रधान संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा व कई गांव के सम्मानित ग्राम प्रधान तथा विकास क्षेत्र के सभी नोडल शिक्षक व सभी विषयों के ए आर पी तथा सभी गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे । सभी मुख्य अतिथियों का इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रुति दीक्षित द्वारा भव्य स्वागत किया गया व आभार व्यक्त किया गया l
बीएसए ने नए सत्र की पुस्तकें वितरित करके बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment