आरिफ को साथ लेकर कानपुर जू पहुंचे अखिलेश यादव, सीसीटीवी पर देखकर हुए वापस

यूपी की राजनीति में छाए सारस और आरिफ की दोस्ती की कहानी रोज नई गढ़ती जा रही है, कानपुर के जू में सारस से मिलने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आरिफ को लेकर पहुंचे थे. हालांकि सारस से किसी को मिलने नहीं दिया गया, कहा गया वह क्वारटीन है. इस बीच अखिलेश यादव शेर और गैंडा से मिलकर वापस आ गए.

(Theuptopvoice) टीम डिजिटल कानपुर। इस समय यूपी की राजनीति में सारस छाया हुआ है. भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी सारस को लेकर बिल्कुल आमने-सामने हैं. अखिलेश यादव लगातार आरोप लगा रहे हैं कि प्रदेश की सत्ता पहले नेताओं और विपक्षी दलों को कैद करने मैं आतुर रहती थी, अब पंछियों को भी कैद किया जा रहा है ।

कानपुर प्राणी उद्यान पहुंचे अखिलेश यादव के साथ अमेठी के आरिफ भी थे. दरअसल अखिलेश यादव कानपुर अपनी पार्टी के विधायक से मिलने गए हुए थे. और फिर वह वहां के जू पहुंच गए . साथ में अमेठी के आरिफ भी थे, जिनके सारस की दोस्ती के किस्से इस समय देश दुनिया में छाए हुए हैं. बताते हैं कि अखिलेश यादव और आरिफ सारस से मिलना चाह रहे थे, लेकिन जू के नियमों के मुताबिक हाल ही में लाया गया सारस अभी क्वारेंटिन है उसे किसी से मिलने नहीं दिया जा सकता है.

इससे पहले कानपुर के विधायक अमिताभ बाजपेई भी सारस से मिलने पहुंचे थे, उन्हें भी रोक दिया गया था. अमिताभ बाजपेई खाने पीने का सामान सारस के लिए लेकर पहुंचे थे. वह अधिकारियों को सामान देने के बाद विधायक वापस हो गए थे.

मंगलवार को अखिलेश यादव जून में गैंडा और बाघ से मिले उसके बाद वापस हो गए. अखिलेश यादव ने कानपुर प्राणी उद्यान में वन्य जीव संरक्षण और वहां संरक्षित किए गए जीवों के बारे में जानकारी ली, और अधिकारियों के कार्य के बारे में सराहना की।

Leave a Comment