पिता के बाद बेटे की विधायकी में भी सहयोगी बने रहेंगे जवाहर वर्मा

गोला विधायक अमन गिरी ने अलियापुर निवासी जवाहर वर्मा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है,

जवाहर वर्मा को बनाया विधायक प्रतिनिधि

गोला / लखीमपुर। पूर्व में गोला विधायक दिवंगत अरविंद गिरी के प्रतिनिधि रहे जवाहर वर्मा को अब उनके पुत्र विधायक अमन गिरी ने भी अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है विधायक अमन गिरी ने गोला तहसील के अलियापुर निवासी जवाहर वर्मा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस आशय का एक पत्र भी जारी कर जानकारी दी है, बता दें की जवाहर वर्मा क्षेत्र के दिवंगत भाजपा विधायक अरविंद गिरी के दो कार्यकाल में प्रतिनिधि रह चुके हैं, अब उनके पुत्र अमन गिरी ने भी भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाया है।

Leave a Comment