बड़ी ख़बर: यूपी पुलिस के हाथों मारा गया माफिया अतीक का 5 लाख ईनामी बेटा असद, उमेश पाल हत्याकांड में आया था नाम, साथ में शूटर गुलाम भी ढेर

उत्तर प्रदेश के झांसी से बड़ी खबर आ रही है, माफिया अतीक अहमद का बेटा असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है, साथ ही उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर मोहमद गुलाम भी ढेर हुआ है, एसटीएफ़ के एडीजी अमिताभ यश ने पुष्टि की है.

(theuptopvoice) टीम डिजिटल । उमेशपाल हत्या कांड में शामिल माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।साथ में शूटर मोहम्मद गुलाम को भी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया है।दोनो उमेश पाल की हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे हैं, इनपर पुलिस ने पांच लाख का ईनाम घोषित किया था। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इसकी पुष्टि कर दी है.

माफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड में असद का एनकाउंटर कर दिया गया है. इसके साथ ही शूटर मोहम्मद गुलाम भी मारा गिराया झांसी में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में पांच-पांच लाख के इनामी असद और मोहम्मद गुलाम को ढेर कर दिया गया है..दोनों के पास से पुलिस को विदेशी हथियार मिला है..

एक तरफ उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और अशरफ को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है. दूसरी तरफ यूपी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई. उमेश पाल हत्याकांड में शामिल पांच शूटरों में से दो को ढेर कर दिया गया. यूपी एसटीएफ ने झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद को ढेर कर दिया..इसके साथ ही उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या करने वाला मोहम्मद गुलाम भी मारा गया है।

Leave a Comment