प्रयागराज : अतीक और अशरफ की पुलिस के सुरक्षा घेरे में हुई दोनो की हत्या, प्रदेश में हाई अलर्ट

माफिया अतीक और अशरफ को 13 अप्रैल को प्रयागराज की अदालत में पेश करने के बाद यूपी पुलिस दोनो माफिया ब्रदर को चार दिन की रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही थी। शनिवार रात को उन्हे मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। इस बीच पत्रकारों ने दोनो भाइयों से सवाल पूछने ही शुरू किए थे, तभी पत्रकारों के माइक और कैमरों के बीच निकले असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, दोनो माफिया ब्रदर को चंद सेकंड में जमीं पर पड़े नजर आए, ये सारा वाक्या देश के प्रमुख टीवी चैनल पर नजर आया।

हत्या की घटना से चंद मिनट पहले की फोटो : साभार सोशल मीडिया

टीम डिजिटल (theuptopvoice)। यूपी में कभी माफिया, बाहुबली समेत तमाम नामों से जाने जाने वाले माफिया ब्रदर अतीक अहमद और अशरफ की शनिवार रात को उसी अंदाज में हत्या कर दी गई। दोनो को आज प्रयागराज पुलिस कोर्ट के आदेश पर पूछताछ के लिए साथ लेकर घूम रही थी। प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय तीन हमलावरों ने पुलिस के सामने पत्रकारों के कैमरों के बीच लाइव हत्या कर दी। तीनों हमलावरों ने बेखौफ होकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते रहे, बाद में उन्होंने मौके पर ही खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

हत्याकांड के बाद

इस बड़ी वारदात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़े अफसरों के साथ बैठक कर वारदात की पूरी रिपोर्ट तलब की। पूरे प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है। सभी जिलों के कप्तान और डीएम को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस हत्यारों से पूछताछ कर रही है।

लखीमपुर जिले में कस्बों गांव में गस्त पर पुलिस

Leave a Comment