पुलवामा में आतंकियों से लोहा लेने वाले शौर्य चक्र विजेता के स्वागत में उमड़ा शहर

मेजर अभिषेक सिंह अपनी वीरता के लिए राष्ट्रपति के हाथों शौर्य पदक ग्रहण करने के बाद पहली बार जब अपने शहर लखीमपुर खीरी पहुंचे तो जो जश्न मना वो तारीख बन गया,

शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर अभिषेक सिंह का लखीमपुर नगर में जगह जगह भव्य स्वागत हुआ,

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । लखीमपुर नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी मेजर अभिषेक सिंह को उनकी वीरता के लिए राष्ट्रपति ने शौर्यचक्र प्रदान किया है. शौर्य चक्र मिलने के बाद सोमवार को वो अपने जिले लखीमपुर में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।

खुद घायल थे लेकिन पुलवामा हमले के आरोपी आतंकी को किया था ढेर

मेजर अभिषेक सिंह की 2022 में पुलवामा हमले के आरोपी आतंकवादियों के खिलाफ आपरेशन में सराहनीय भूमिका रही। एक आतंकवादी को मारा और एक को घायल कर दिया। उन पर भी ग्रेनेड हमला किया गया। वह घायल हो गए पर तब भी एक साथी को सुरक्षित स्थान पर खींच ले गए।

डॉन बास्को कालेज में नर्सरी से इंटर तक हुई अभिषेक की पढाई, वहां हुआ सम्मान

अभिषेक ने डॉन बास्को कालेज में नर्सरी से इंटर तक पढाई की। 2019 में इंटर पास किया। 2024 में सम्मिलित रक्षा सेवा में अधिकारी बने। इस समय मेजर है। डॉन बास्को कालेज ने भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया । फादर डिसूजा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके साहस की पुरजोर तारीफ की। कहा वह देश के लाल है। उन्हें गर्व है कि वह डॉन बास्को कालेज के पूर्व छात्र रहे हैं।

नव निर्वाचित नगर पालिका चेयरमेन डॉक्टर ईरा ने किया सम्मान

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव ने अभिषेक के महान योगदान की पुरजोर प्रशंसा की। सीडीओ अनिल सिंह ने जिले की तरफ से उनको वीरता के लिए बधाई दी।डीआईओएस एमपी सिंह, बीएसए लक्ष्मी कांत पांडेय, डिप्टी कमांडेंट एसएसबी शशि शेखर सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, एनके मिश्र आदि मंच पर मौजूद थे। मेजर अभिषेक सिंह अपने गुरुजनो , शिक्षिकाओं का चरणस्पर्श किया। अभिषेक सिंह ने कहा कि वह सामान्य छात्र थे। पर ठान लिया था कि वह आर्मी आफिसर बनेगे। वह बने। छात्र छात्राएं अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें। लक्ष्य हासिल होगा। ग्रेनेड हमले के कारण मेटल का टुकड़ा अब भी उनके सर में है। डाक्टर कहते है कि इससे गम्भीर बीमारी हो सकती है पर वह चिंता नही करते।

आदि शक्ति फाउंडेशन, फ्रेंड्स फ़ॉर एवर फाउंडेशन, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब, पूर्व छात्रों, वरिष्ठ शिक्षिकाओं सहित दर्जनों संस्थाओ और हजारों की संख्या में जनता ने अपने हीरो व देश के हीरो का पांच किलोमीटर लम्बे मार्ग में स्वागत किया। अभिषेक माँ संकटा देवी के मंदिर गए और पूजा अर्चना की। मंच पर बैठे उनके पिता यह नजारा देख कर गदगद थे।

Leave a Comment