
मंगलवार को जगह जगह पर हनुमान भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। गोला विधानसभा विधायक अमन गिरी के भंडारे में कार्यकर्ताओं के अलावा अधिकारी, इलाकाई प्रधान और कार्यकर्ताओं के साथ पब्लिक ने हिस्सा लिया.

लखीमपुर खीरी (Theuptopvoice) । ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को बाला जी भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया. विधायक अमन गिरी ने सिद्धि स्थान चौसंधे पर भंडारे का आयोजन में हिस्सा लिया। वहीं गुलरिया चीनी मिल गेट पर भंडारे का आयोजन हुआ।

ज्येठ माह के द्वितीय बड़े मंगलवार को भीरा कस्बे में हनुमान भक्त व्यापारी नवल किशोर मित्तल और मोहन मित्तल ने बजरंगबली की पूजा अर्चना कर कढ़ी चावल का भोग बजरंग बली को लगाकर भक्तों प्रसाद वितरित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर मोहन मित्तल ,गोपी मित्तल, योगेश अग्रवाल ,सुधांशु अग्रवाल,शोभित अग्रवाल, तन्मय गोयल ,अमित वर्मा भक्त गण मौजूद रहे

ज्येठ माह के द्वितीय बड़े मंगलवार को बिजुआ कस्बे में हनुमान भक्तों द्वारा राहगीरों शर्बत वितरण किया।
इस मौके किसान अचल मिश्र पाले ने बजरंगबली की पूजा अर्चना कर शर्बत भक्तों को वितरित कर शुभारंभ किया





