छोटी काशी गोला में विजय शुक्ला रिंकू ने संभाली नगर की कमान, पद और गोपनीयता की शपथ ली, संभाली चेयरमैन की कुर्सी

कार्यभार ग्रहण करते नव निर्वाचित चेयरमैन विजय शुक्ला ‘रिंकू’

लखीमपुर/गोला (Theuptopvoice) । गोला को नया चेयरमैन मिल गया. विजय शुक्ला रिंकू ने पद और गोपनीयता की शपथ लेकर पहली बोर्ड मीटिंग कर गोला नगर के विकास का खाका खींचा। गोला एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई, बाद में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि मंत्री राकेश राठौर गुरु के साथ विधायक अमन गिरी और चेयरमैन विजय शुक्ला रिंकू


गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका परिसर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों के आयोजित शपथ ग्रहण समारोह मे आमंत्रित मुख्य अतिथि राकेश राठौर नगर विकास मंत्री रहे। नगर पालिका परिषद के परिसर में आयोजित किए गए शपथ ग्रहण समारोह मे हजारों की सैकड़ों की तादात में समर्थक और नागरिक जमा हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू ने कहा कि गोला नगर के विकास हेतु हर संभव शासन द्वारा सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया, एवं पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू अपने संबोधन में कहा कि ने नगर की हर समस्याओं के निदान हेतु हर संभव प्रयास करते हुए सभी की मदद करने हेतु सफल रहने का आश्वासन दिया।

मंच पर मंचासीन अतिथियों में गोला विधायक अमन गिरी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई, विनोद मिश्रा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, एमएलसी अनूप गुप्ता, सहित भाजपा के आला पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थकों सहित भारी संख्या में आम जनता मौजूद रही।

Leave a Comment