लखीमपुर : शहर के नालों को आपस में जोड़कर जल निकासी की बनाई गई योजना

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ इरा ने ईओ और कर्मचारियों के साथ कि बैठक कर कई कार्यों पर चर्चा की.

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । नगर पालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव ने ईओ और कर्मचारियों के साथ एक बैठक कर प्रमुख समस्याओं पर चर्चा कर कार्यों पर जुटने को कहा।

नगर पालिका की नयी सरकार ने कामकाज के पहले दिन जल निकासी साफ,सफाई, लोगों की शिकायतों का जिम्मेदारी से तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए।
साथ ही आगामी बारिश में जल निकासी के लिए रोडमैप तैयार करने को कहा. इसके लिए शहर के नालों का नक्शा बना कर आपस में जोड़ना, नाला सफाई पर जोर दिया। वहीं सफाई कर्मियों को आईडी कार्ड, मोहल्ले में कूडा उठान के बाद कूड़ा फेकने पर जुर्माना लगेगा। इसका चालान सफाई इस्पेक्टर करेगे।

जलभराव को निकालने के लिए 18 पंपिग सेट में से 13 ठीक है। खराब पड़े पांच पंप सेट को दो दिन में रिपेयरिंग कराने को कहा । सफाई नायक सभासदों को सीयूजी नंबर दिया जा रहा है। यह 24 घंटे ऑन रहेगा।

शहर के सदर चौराहे से संकटादेवी चौराहे तक आदर्श रोड बनेगी। इसमें डिवाइडर, जल निकासी, प्रकाश के लिए खूबसूरत स्ट्रीट की भी बेहतर सुविधा रहेगी।

Leave a Comment