लखीमपुर : भीरा में निर्दलीय चारू शुक्ला ने शपथ ग्रहण में सपा नेताओं को बुलाकर बढ़ाया सियासी पारा,

पहली बार नगर पंचायत बनी भीरा में सत्तारूढ़ प्रत्याशी समेत सियासी पार्टियों को धूल चटाकर पहली बार अध्यक्ष बनने वाली चारू शुक्ला का शपथ ग्रहण काफी चर्चा में रहा. भारी भीड़ के बीच मंच पर जिले के कद्दावर समाजवादी पार्टी के नेता नजर आए. हालांकि चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर कोई अपना प्रत्याशी नहीं घोषित किया था, निर्दलीय चारू के पति संजय शुक्ला पूर्व में प्रधान रहे हैं, और समाजवादी पार्टी के प्रमुख चेहरा माने जाते हैं.

चर्चा : दिग्गज सपाई पहुंचे भीरा में निर्दलीय बनी अध्यक्ष चारू शुक्ला के शपथ ग्रहण में,

लखीमपुर खीरी/भीरा .(theuptopvoice) । लखीमपुर जिले की भीरा नगर पंचायत में कई रिकार्ड बने हैं, पहली बार नगर पंचायत बनी भीरा को पहली बार में ही महिला चेयरमैन मिला है, पहली बार हुए चुनाव में बगैर सिंबल के चुनाव जीत कर अध्यक्ष की कुर्सी पर पर पहुंची चारू शुक्ला ने भाजपा और बसपा जैसी पार्टी के प्रत्याशी को हराया है, हालांकि सपा ने यहां प्रत्याशी नहीं उतारा था, लेकिन शनिवार को जब शपथ ग्रहण हुआ तो जिले के दिग्गज सपाई मंच पर साथ दिखे।

संजय शुक्ला पूर्व प्रधान रहे हैं उनकी पत्नी चारू भी एक बार भीरा की प्रधान रह चुकी हैं, सियासी रूप से यहां पर भाजपा विधायक रोमी साहनी ने इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया था, यहां तक कि उनके एक भाषण का वीडियो वायरल हुआ था जिसमे उन्होंने भीरा की जनता से कहते दिखे थे कि ‘अगर उनका प्रत्याशी नहीं जीता तो विकास कार्य के लिए पैसा कौन लाएगा’ । हालांकि इस वीडियो को अलग अलग तरीके से देखा गया, किसी ने इसे सियासी धमकी कहा, तो किसी ने उनकी राजनीति करने के ढंग को। बहरहाल इस सीट पर जीत भले निर्दलीय प्रत्याशी की रही हो, लेकिन आज के मंच की तस्वीर ने काफी कुछ बयां कर दिया।

शपथ ग्रहण करती नवनिर्वाचित चेयरमैन चारू शुक्ला

नव निर्वाचित चेयरमैन चारू शुक्ला को पद और गोपनीयता की शपथ पलिया एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने दिलाई। साथ ही सभी सभासदों को भी शपथ दिलाई गई.

Leave a Comment