
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नंबर एक गन्ना उत्पादक का खिताब हासिल करने वाले खीरी जिले के बिजुआ निवासी अमरीक सिंह बिट्टू अब नही रहे. सोमवार की सुबह उनका शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला है. बिट्टू प्रमुख किसान के अलावा बड़े पशु पालक भी थे, मौजूदा समय में वो गन्ना विकास परिषद गुलरिया के अध्यक्ष और गन्ना समिति के डायरेक्टर हैं. वो और उनकी पत्नी बिजुआ से प्रधान भी रहे हैं.


लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। यूपी के प्रमुख गन्ना उत्पादन किसान में शामिल लखीमपुर खीरी के बिजआ निवासी अमरीक सिंह बिट्टू का शव फंदे पर लटकता मिला है। वह ग्राम पंचायत बिजुआ के पूर्व प्रधान रहे हैं. मौजूदा समय में गन्ना विकास परिषद गुलरिया के अध्यक्ष और भीरा गन्ना सहकारी समिति के डायरेक्टर भी हैं।

उनकी मौत की खबर सुनकर उनके आवास पर हजारों लोगों का तांता लगा है स्थानीय भीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है. खुदकुशी की कारण अभी नहीं पता चला है लेकिन तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है अमरीक सिंह बिट्टू काफी जीवट इंसान माने जाते थे, वह पिछला ग्राम प्रधानी का चुनाव काफी कम वोट से हार गए थे। उनकी पत्नी का भी काफी साल पूर्व में निधन हो चुका है।





