भीरा थाना इलाके के गुलरिया निवासी संजीव उर्फ सोनू रस्तोगी छत से उतरते समय फिसल कर नीचे आ गिरे। अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा.

लखीमपुर खीरी : गुलरिया निवासी सर्राफा व्यापारी संजीव रस्तोगी उर्फ सोनू की छत से गिरने से मौत हो गई।

भीरा थाना इलाके के गुलरिया निवासी संजीव उर्फ सोनू अपनी पत्नी पूजा और बच्चों समेत दूसरी मंजिल छत पर सो रहे थे। अल सुबह 4 बजे सोनू और उनका परिवार नीचे लेटने आ रहा था, पत्नी पूजा पहले बच्चों को लेकर नीचे उतर गईं, तभी नींद में होने से सोनू जैसे ही सीढ़ियों पर पहुंचे, उनका पैर सीढ़ियों से रपट गया। सोनू सिर से बल नीचे आ गिरे, हादसे में काफी गंभीर घायल हो गए, परिवार के लोग अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक सोनू के भाई हरिशंकर रस्तोगी ने भीरा पुलिस को सूचना दी है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। मृतक सोनू अपने पीछे दो मासूम बच्चे और पत्नी को छोड़ गए हैं।।





