लखीमपुर जिले के बिजुआ पूर्व प्रधान अमरीक सिंह बिट्टू आत्महत्या प्रकरण में नामजद चार आरोपी में से दो को भीरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, दो अब भी फरार हैं,

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। भीरा थाना इलाके के लौकहा गांव निवासी अमरीक सिंह बिट्टू आत्महत्या प्रकरण मामले में नामजद आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अभी दो नामजद फरार हैं,
भीरा पुलिस के मुताबिक नामजद आरोपी में से रमेश कुमार और छड़ी राम को मुकदमा अपराध संख्या 229 धारा 306 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि बाकी शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.





