खाप पंचायतों ने किया ऐलान, पहलवान बेटियों को इंसाफ के लिए आंदोलन होगा तेज

राकेश टिकैत ने कहा कि क्या अब एक पॉस्को के आरोपी सांसद को बचाने के लिए कानून संशोधन करेगी मौजूदा सरकार !

मुजफ्फरनगर में खाप पंचायत में ऐलान हुआ कि देश की पहलवान बेटियों को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी, सोरम में हुए एक इंटर कॉलेज में आयोजित 40 गांव की खाप पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि अगर इन बेटियों के मेडल गंगा में नही बहने देंगे, अंतर्राष्ट्रीय खेल फेडरेशन पर इस मुद्दे को लेकर जायेगे,

मुजफ्फरनगर में खाप पंचायत को संबोधित करते राकेश टिकैत, साभार – सोशल मीडिया

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि खिलाड़ियों की लड़ाई अब समाज लड़ेगा। देश के लिए काम करने वालों की जाति तिरंगा होती है। कुछ लोग इसे जाति में बांटना चाहते हैं, इन बेटियों ने जब मेडल जीता था तो वहां खाप या किसी जाति , वर्ग का नाम लेकर आगे नहीं खड़ी थीं, उन्होंने देश का तिरंगा लेकर पूरी दुनिया को दिखाया था कि भारत ने मेडल जीता है, खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल फेडरेशन में जाएंगे। अगर मेडल नीलाम हुए तो क्या देश की इज्जत बच जाएगी। सर्वखाप पंचायत और लड़कियां हारेंगी नहीं। अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

खाप पंचायत में शामिल मुखिया और चौधरी

उन्होंने सर्वखाप सर्वजातीय पंचायत में राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि अगर आरोपियों के समर्थन में कोई भी रैली निकाली जाएगी तो पहलवानों के समर्थन में ट्रैक्टर तैयार हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले वो अयोध्या गए थे, वहां मिले संत समाज ने कहा कि वो देश की पहलवान बेटियों के साथ हैं। सरकार पर आरोप लगाया कि पहले लोगों को धर्म और अब जातियों के आधार पर बांटने का काम किया जा रहा है। गुर्जर और ठाकुर समाज को बांटने की कोशिश हो रही है। योद्धा की कोई बिरादरी नहीं होती। ये बेटियां योद्धा हैं।

वहीं सांसद बृजभूषण सिंह को अभी तक गिरफ्तार न किए जाने पर कहा कि पॉस्को जिस पर लगती है, उसकी गिरफ्तारी पहले होती है या जांच। क्या सरकार अब देश के कानून में संशोधन करेगी। सरकार कानून बनाए कि पहले जांच होगी और फिर गिरफ्तारी तो हम पहलवानों से भी बात करेंगे। खिलाड़ी कोई आंदोलनकारी नहीं है। पुलिस के व्यवहार से हताश हैं, हताश होने की जरूरत नहीं है।

Leave a Comment