अखिलेश यादव दो दिन लखीमपुर खीरी में, नेताओं के घर जायेंगे, प्रशिक्षण शिविर में बताएंगे गुर

लखीमपुर में अनस रसीद के घर पर लग रहे पार्टी झंडे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 5 और 6 जून को लखीमपुर खीरी में रहेंगे, पहले दिन पार्टी के मुस्लिम वरिष्ठ नेताओं के अलावा दो स्वर्गीय पूर्व विधायक के परिवार वालों से मिलेंगे। दूसरे दिन देवकली स्थिति प्रशिक्षण शिविर के अलावा धौरहरा में पूर्व मंत्री स्वर्गीय यशपाल चौधरी की प्रतिमा का अनावरण कर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

लखीमपुर खीरी (Theuptopvoice)। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2 दिन के दौरे पर लखीमपुर खीरी पहुंच रहे हैं ।

लखीमपुर में पहले दिन सोमवार को 12 : 30 बजे पूर्व राज्यमंत्री डॉक्टर आरए उस्मानी के आवास पर मुलाकात करेंगे। उसके बाद अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अनस रसीद के आवास पर जाएंगे ।

प्रशिक्षण शिविर की तैयारी पूरी

साथ ही पार्टी के पूर्व संस्थापक जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक स्वर्गीय धीरेंद्र बहादुर सिंह के आवास पर जाकर उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद करीब 2 बजे के बाद पूर्व विधायक कृष्ण गोपाल पटेल के आवास देवकली पर भी जाकर वहां भी उनके परिवार से मिलेंगे और पूर्व विधायक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे । शाम को दुधवा नेशनल पार्क में पहुंचकर रात्रि प्रवास गेस्ट हाउस में करेंगे।

अगले दिन मंगलवार को अखिलेश यादव का काफिला सीधा जिला मुख्यालय पर पहुंचेगा, यहां पर पूर्व विधायक स्वर्गीय कौशल किशोर की मूर्ति का अनावरण करने के साथ आदर्श डिग्री कालेज सैदापुर भाऊ में आयोजित पार्टी के प्रशिक्षण शिविर के समापन में पहुंचेंगे। प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र सिखाएंगे । करीब 3:00 बजे अखिलेश यादव धौराहरा विधानसभा के बेचे लाल डिग्री कॉलेज रसूलपुर धौरहरा पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को अखिलेश यादव लखनऊ वापस निकल जाएंगे।

Leave a Comment