मुजफ्फरनगर जिले के मूलनिवासी लखीमपुर खीरी जिले के प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर कला में तैनात निशिका होलकर का आकस्मिक निधन हो गया, वह मुजफ्फरनगर जिले की निवासी थी. वर्तमान समय में वह अपने घर पर गर्मियों की छुट्टियों पर गईं थीं।

लखीमपुर खीरी (Theuptopvoice) । बिजुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर कला में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक निकालकर निशिका होलकर का निधन हो गया. वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली थी।

रुद्रपुर कलां में तैनात शिक्षक अरविंद वर्मा ने बताया कि स्कूल में अवकाश से पूर्व साथी शिक्षिका निशिका होलकर को प्रसव के चलते अवकाश पर जाना था, इसलिए वो इंचार्ज का चार्ज देकर छुट्टी पर गईं थी। बताते हैं कि बीती 6 जून को रात को उन्हे प्रसव पीड़ा होने पर हॉस्पिटल लेकर जया जा रहा था, तभी रास्ते में उनका निधन हो गया। साथी शिक्षक सतेंद्र ने बताया कि मैडम ने वापस आकर जल्द ही मिठाई लाने का वादा किया था। लेकिन अनहोनी की खबर सुनकर वो सब स्तब्ध हैं। बताते हैं कि उनके पति प्राइवेट कम्पनी में स्थानीय एक फाइनेंसर कंपनी में जॉब करते थे। निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा, महामंत्री अगम त्रिपाठी ने दुःख जताया है।





